फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा ही नहीं, प्रदेश भर में सक्रियता को बढ़ाएंगे भवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विधायक भवानी सिंह पठानिया कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अपने स्वर्गीय पिता की विरासत को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। पिता सुजान सिंह पठानिया के आकस्मिक निधन के बाद उन्होंने कारपोरेट सेक्टर के चकाचौंध भरे कॅरिअर और सलाना मोटे पैकेज को अलविदा सियासत में एंट्री की। दो साल में लगातार दो चुनाव जीत राजनीति में भी अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहे। अब सुक्खू सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने से पार्टी में उनका सियासी कद और बढ़ गया है। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के साथ भवानी अब प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा ही नहीं प्रदेश भर में अपनी सक्रियता को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सियासी मिजाज को देखें तो 2009 में उपचुनाव से लेकर अब तक हुए पांचों चुनावों में यहां कांग्रेस का ही परचम बुलंद रहा है। 2009, 2012 व 2017 में भवानी सिंह पठानिया के पिता सुजान सिंह पठानिया ने लगातार तीज जीत के साथ हैट्रिक बनाई। 2021 में सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद कांग्रेस ने भवानी को मैदान में उतारा। कारपोरेट सेक्टर से अचानक चुनावी जंग के साथ राजनीति में उतरने वाले भवानी उपचुनाव जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, उपचुनाव में सहानुभूति की लहर ने भी उनका साथ दिया।
अगले ही साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत के इस क्रम को बनाए रखने की चुनौती भवानी के सामने थी। उन्होंने भाजपा के दिग्गज कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को शिकस्त देकर न सिर्फ पार्टी की उम्मीदों को कायम रखा बल्कि क्षेत्र में साल भर के भीतर ही बनाई अपनी पकड़ का संदेश प्रदेशभर में दिया। दिवंगत सुजान सिंह पठानिया दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेहद करीबी थे। लेकिन, भवानी सिंह पठानिया पिता की विरासत को संभलकर आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस के दोनों गुटों से बराबर की नजदीकियां बनाने में सफल रहे हैं। इस कार्यशैली के चलते अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें प्रदेश में सरकार पर गहराए संकट के बीच कैबिनेट रैंक से नवाजा है।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भरोसे के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास रहेगा। प्रदेश में हर तबके के कल्याण के लिए सरकार के माध्यम से प्रयासों में गति लाई जाएगी। अब कांगड़ा से बाहर भी पूरे प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन

भवानी सिंह पठानिया
उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक), राज्य योजना बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें