फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी में भटेछ ने ओडर की टीम को हराया

Tue, 14 May 2024 03:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कल्याड़ा में मेला कमेटी ओडर ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सूर्य क्लब भटेछ, शिव शक्ति क्लब ओडर की टीम ने भाग लिया। दोनों में कड़ा मुकाबला हुआ और अंत में सूर्य क्लब भटेछ की टीम जीत गई। मेला कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश कैप्टन बिहारी लाल, बबली, पंचायत प्रधान संजना अंदोरिया महिला मंडल प्रधान विमला देवी, निशा कौंडल, सत्या देवी और वीना देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बच्चों को अंत में पुरस्कार बांटे गए। आशीष मिश्रा ने बच्चों को संदेश दिया कि आज युवा नशे और मोबाइल की आदत में पड़ा हुआ है, जो कि उन्हें पथभ्रष्ट कर रहा है, इसलिए बच्चों को चाहिए कि नशे को छोड़कर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें