डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में पुलिस समय-समय पर अवैध खनन के मामले में कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार रात इंदौरा पुलिस ने देर रात को कच्चा माल ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार रात के समय एक ट्रैक्टर को कच्चे माल सहित जब्त किया गया है।
एसडीएम इंदौरा सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगा। इस बारे में पुलिस और माइनिंग विभाग को लिखित आदेश जारी किए हैं कि यदि कोई भी पोकलेन मशीन का उपयोग करता है तो उसकी मशीन को जब्त किया जाए और इसके साथ अगर गांव के बीच से कोई भी मल्टी एक्सल गाड़ी ओवर लोड लेकर गुजरती है तो उस गाड़ी को भी जब्त किया जाए।