फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भरमाड़ के व्यक्ति की बद्दी में सांप के काटने से मौत

Wed, 16 Oct 2024 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अधीन ग्राम पंचायत भरमाड़ वार्ड नंबर नौ के निवासी विपन कुमार की बद्दी में सांप के काटने से मौत हो गई। विपन कुमार (35) पुत्र राज कुमार बद्दी में एक दुकान करता था और अपने परिवार सहित रह रहा था। सोमवार को जब वह दुकान में साफ सफाई कर रहा था तो अचानक दुकान के अंदर उसे सांप ने काट लिया। स्थानीय लोगों ने विपन को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई रात एक बजे के करीब मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


बद्दी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और बेटा अपूर्व (11) को छोड़ गया है। भरमाड़ पंचायत प्रधान सुशील कुमार, उप प्रधान रवि कुमार महंत, वार्ड सदस्य करनैल सिंह और जिला परिषद सदस्य भरमाड़ सुखविंद्र सिंह धीमान ने सरकार और प्रशासन से मांग कि है कि इस गरीब परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें