फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिवाली के लिए 28 से स्पेशल बसें चलाएगी एचआरटीसी

Wed, 16 Oct 2024 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली पर बाहरी राज्यों से घर आने वालों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 28 अक्तूबर से स्पेशल बसें चलाएगा। निगम के मंडल धर्मशाला के अंतर्गत सभी आरएम और बस अड्डा इंचार्ज को ऑनलाइन और काउंटर पर दिवाली से पहले होने वाली बुकिंग के हिसाब से बसों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे समय पर स्टाफ सहित पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता की जा सके।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार के लिए एचआरटीसी मंडल धर्मशाला ऑन डिमांड स्पेशल बस सेवा उपलब्ध करवाएगा। दिवाली से पहले और त्योहार के बाद लोगों को आने-जाने के लिए यात्रियों के लिए स्पेशल बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए निगम के दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित आरएम की ओर से डिमांड देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट और बद्दी के लिए भी स्पेशल बसों की सुविधा रहेगी। उधर, डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली के लिए 28 अक्तूबर से स्पेशल बसें चलाने की योजना है। डिमांड के अनुसार अलग-अलग स्थानों के लिए ये बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें