फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भारत विकास परिषद ने सम्मानित किए बच्चे

विज्ञापन
भवारना में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की ओर सम्मानित किए बच्चे। स्रोत: परिषद
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद भवारना शाखा की ओर से गुरु बंधन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम जीसीएम एंजल पब्लिक स्कूल भवारना में मनाया गया। स्कूल में सराहनीय कार्य करने के लिए 15 बच्चों को भारत विकास परिषद शाखा ने भारत को जानो पुस्तक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शाखा के अध्यक्ष डॉ. रिपन सूद ने भारत विकास परिषद के पांच सूत्र (सेवा, सहयोग, सपर्क, संस्कार और समर्पण) पर ज्यादा फोकस रखा। प्रांतीय संस्कार प्रमुख प्रधानाचार्य समीर अमिताभ ने भी शाखा की ओर से किए जा रहे कार्यों के लिए टीम की प्रशंसा की। वाइस प्रिंसिपल सोनिया रानी ने भी विचार साझा किए। इस मौके पर ध्रुव पटियाल संयोजक भारत को जानो, योग शिवर प्रमुख डॉ. कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सतिंदर सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें