बैजनाथ (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ-पपरोला की ओर रविवार को नवरात्र के पावन पर्व पर पपरोला बाजार में हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। लाल चंद संस एंड सर्राफ के संचालक एवं प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी अनिल नंदा नीटू के सौजन्य से उपलब्ध करवाई गई सामग्री से तैयार हलवा प्रसाद आम लोगों में श्रद्धापूर्वक वितरित किया। शाखा अध्यक्ष अनुज आचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे समाज में सेवा, सद्भाव, सहयोग और परस्पर आत्मीयता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर अनिल नंदा नीटू, शाखा अध्यक्ष अनुज आचार्य, सचिव विपिन भारद्वाज, वित्त सचिव कंवर अमरनाथ, प्रो. बीआर शर्मा और मनोज उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। संवाद