नूरपुर के श्री बृजराज स्वामी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद बेल्जियम के श्रद्धालु मंदिर क
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में बुधवार को बेल्जियम के नागरिकों ने माथा टेका। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री बृजराज स्वामी महाराज और मीराबाई के दर्शन किए। कमेटी की ओर से उन्हें मंदिर के इतिहास के बारे जानकारी दी गई। विदेशी श्रद्धालुओं को बताया गया कि नूरपुर में मात्र एक ऐसा मंदिर है, जिसमें श्री कृष्ण के साथ मीराबाई विराजमान हैं। विदेशी नागरिकों ने बताया कि वे भगवान श्री बृजराज स्वामी और मीराबाई के दर्शन करके आनंदित हुए हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत करने पर आभार जताया।