धर्मशाला। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स के जरिये आजकल लोगों से धोखाधड़ी हो रही है। इन प्लेटफार्म पर लोगों को वेबकूफ बनाकर कमाई की जा रही है। ये बच्चों के लिए खतरे का कारण बन सकते हैं और इससे बच्चों को सतर्क रहना चाहिए। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार धर्मशाला में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कही।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मैं आपकी बड़ी बहन, जब चाहें मेरे पास आएं। स्कूली और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हर सवाल का जवाब देने के साथ आपका उचित मार्गदर्शन करने का प्रयास करूंगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और साइबर क्राइम सहित कॅरिअर गाइडेंस पर जागरूक किया। एसपी कांगड़ा ने कहा कि अपनी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। कोई अनजान व्यक्ति सोशल मीडिया या फोन काल कर आपसे आपके बैंक खाता की डिटेल पूछे या आपके खाते में पैसे जमा और ओटीपी आदि के बारे में जानकारी मांगे तो समझ लेना चाहिए कि धोखाधड़ी हो सकती है। अपने बैंक खाते की जानकारी या ओटीपी बिलकुल भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने पढ़ने और खेलने के लिए समयसारिणी बनाने को कहा। उन्होंने यूपीएससी के लिए फार्म भरने के अलावा इस परीक्षा के लिए कौन पात्र है और इसे कैसे पास किया जा सकता है आदि के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने एसपी से भी कई सवाल किए और एसपी कांगड़ा की ओर से पूछे गए सवालों पर भी अपने विचार बड़ी सटीकता के साथ रखे। इस दौरान स्कूल में अर्थ डे भी मनाया। पुलिस की पाठशाला के दौरान मंच का संचालन अध्यापिका सविता शर्मा ने बखूबी किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सहित स्कूल की एसएमसी कमेटी की प्रधान काजल भी मौजूद रहीं।
छठी कक्षा के नक्ष ने बनाया एसपी का स्कैच, मिला इनाम
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थी नक्ष ने एसपी कांगड़ा को अपने हाथ से बनाया उनका स्कैच भेंट किया। इस मौके पर एसपी ने विद्यार्थी की प्रतिभा की तारीफ करते हुए नकद प्रोत्साहन राशि भी दी।
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : अनु शर्मा
स्कूल की प्रिंसिपल अनु शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमर उजाला की बदौलत उनके स्कूल के बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उन्होंने एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री का भी धन्यवाद किया। एचसी कांगड़ा ने उनके स्कूल को गोद लिया है और उनका स्कूल उनकी सोच के अनुरूप खरा उतरेगा।
धर्मशाला के राजकीय हाई स्कूल कोतवाली बाजार में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला के दौरान पुलिस अधी
धर्मशाला के राजकीय हाई स्कूल कोतवाली बाजार में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला के दौरान पुलिस अधी
धर्मशाला के राजकीय हाई स्कूल कोतवाली बाजार में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला के दौरान पुलिस अधी