फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी पुलिस थाना को सर्वश्रेष्ठ किया घोषित

Mon, 27 Apr 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एसपी कार्यालय देहरा में मासिक समीक्षा बैठक में सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित होने पर सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सभी थाना प्रभारी संवेदनशील मामलों में तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करें। जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें। नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर उसे एसडीएम कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अंतिम रूप दें।
विज्ञापन

ये निर्देश पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने सोमवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक में दिए। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर भी दिशानिर्देश दिए। मार्च 2026 के लिए पुलिस थाना ज्वालामुखी को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें