फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा बगवां काॅलेज में बीबीए टीम बनी टी-10 चैंपियन

Wed, 29 May 2024 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में मंगलवार को टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बीबीए की टीम ने बीसीए की टीम को 48 रन से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। बीबीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। 95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए की टीम आठ विकेट के नुकसान पर केवल 46 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी मनीष शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी, बीसीए समन्वयक डॉ. राकेश पुष्प और बीबीए समन्वयक डॉ. राजीव कुमार ने टीम को विजयी होने पर बधाई दी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा ने पहला, रिया ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा, जबकि नारा लेखन में एमकॉम की शिवाक्षी ने पहला, दीपिका सन्याल ने दूसरा और रिशिका महल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें