कांगड़ा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में तीन गुणा तीन अंडर-23 बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयाेजन 25 मई को किया जाएगा। प्रतियाेगिता का शुभारंभ हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम का आयाेजन जिला बास्केटबाल एसोसिएशन कांगड़ा प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के सहयोग से करेगी। प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में तीन-तीन खिलाड़ी होंगे और एक ही समय में दो मैच खेले जाएंगे।