धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के बाद अब सबकी नजरें मतगणना और अंतिम परिणामों पर टिकी हैं। 20 अप्रैल को प्रदेश भर के जिला न्यायालय परिसरों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। वीरवार तक 10 न्यायालयों के वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों की मतगणना संपन्न होने के बाद बार काउंसिल के विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। धर्मशाला जिला न्यायालय सहित प्रदेश के अन्य केंद्रों पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुटी है। ब्यूरो