फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अगले साल से पर्यटकों के लिए खुलेगा बनखंडी जूलॉजिकल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बनखंडी में करीब 240 हेक्टेयर में दुर्गेश अरण्य जूलॉजिकल पार्क बन रहा है। इस पर 619 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क के पहले चरण का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अगले साल से फर्स्ट स्टेज पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के सेकंड स्टेज की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें कर्मचारियों के आवासीय निर्माण और भव्य लायन सफारी बाड़े का काम शामिल है। लायन सफारी पार्क का मुख्य आकर्षण होगी। इसमें पर्यटक वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक व्यवहार के अनुरूप देख सकेंगे।
पहले चरण में सड़क के एक तरफ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। यहां आधुनिक वन्यजीव अस्पताल, प्रशासनिक भवन और डायग्नोस्टिक विंग बनाए जा रहे हैं। वन्यजीवों के लिए क्वारंटीन सेंटर और 17 बाड़े तैयार किए जा रहे हैं। बाड़बंदी का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। पार्किंग, फूड कमिसरी, पेयजल, बिजली और सीवरेज का ढांचा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का पार्क कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। इससे धर्मशाला, देहरा और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

हिमुडा ने बनाईं 10 कृत्रिम झीलें
वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल देने के लिए हिमुडा के माध्यम से कई छोटी झीलें विकसित की जा रही हैं। इनमें से 10 झीलें बनकर तैयार हो चुकी हैं। ये झीलें वन्यजीवों के लिए पेयजल और गर्मियों में ठंडक का मुख्य स्रोत बनेंगी।

जूलॉजिकल पार्क का निर्माण पूरी गति से चल रहा है। पहले चरण का 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले साल से पार्क का फर्स्ट फेज पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। -सरोज भाई पटेल, मुख्य अरण्यपाल, वन्य प्राणी विभाग, धर्मशाला नॉर्थ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें