फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाणगंगा घाट बनेगा धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र : बबलू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। बलिदानी कैप्टन शैलेश रियाल्च ने वीरता की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसका देश हमेशा ऋणी रहेगा। कैप्टन शैलेश रियाल्च फाउंडेशन ने कांगड़ा शहर के निकट बाणगंगा घाटा को नया लुक दिया है, यह पुनीत कार्य समूची मानवता के लिए मिसाल है। यह स्थान अब हिमाचल में धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। यह बात ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू ने बाणगंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

सोमवार को बाणगंगा घाट में कैप्टन शैलेश रियाल्च फाउंडेशन की ओर से हवन, भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। इस मौके पर बबलू ने रियाल्च परिवार को एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट की ओर से ट्राॅफी भेंट की। यह ट्राफी कैप्टन शैलेश रियाल्च के भाई रजत और उनके परिवार को प्रदान की। इस दौरान बबलू ने कहा कि कैप्टन शैलेश रियाल्च फाउंडेशन ने बाणगंगा घाट में भव्य मैदान, भव्य लाइट्स, मंच और घाट का निर्माण करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें