फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बल्ले दा पीर लाड़थ का दंगल सोनू पहलवान ने जीता

विज्ञापन
वल्ले दा पीर लाड़थ के विजेता पहलवानों की हाथ जोड़ी करवाती प्रबंधक कमेटी व अन्य
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपतहसील राजा का तालाब का ऐतिहासिक स्थान बल्ले दा पीर लाड़थ का दंगल छिंज मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। दंगल में पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और प्रदेश के सैंकड़ों पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती के जौहर दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। इससे पहले हजारों लोगों की आस्था के प्रतीक बल्ले दा पीर मंदिर में भारी संख्या में सुबह से श्रद्धालुओं ने बल्ले दा पीर के दरबार में माथा टेका और अपनी मन्नतें पूर्ण होने बाबा बल्ले दा पीर लाड़थ के चरणों में भेंट अर्पित की। दंगल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चेतन चंबियाल और समाजसेवी पुनीत महाजन मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस बीच दोपहर बाद मंदिर कमेटी ने मंदिर में झंडा रस्म अदा करके दंगल मैदान में पहुंचकर कुश्तियों का आगाज किया गया।
विज्ञापन


दंगल में पहलवानों के दांव पेंच के बीच कई बेहतरीन कुश्तियों के माध्यम से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान बड़ी माली का मुकाबला सोनू पहलवान लंबा नाला और जोनी अटारी पंजाब के बीच हुआ। जिसमें कड़े मुकाबले के बाद सोनू पहलवान विजेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये की नकद राशि और पीतल की बलटोई भेंट की गई। वहीं, छोटी माली का मुकाबला बासु अजनाला और युवराज डेरा बाबा नानक के बीच हुआ, जिसमें युवराज विजेता रहे। उन्हें 25 हजार की नकद राशि भेंट की गई। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी से कमल किशोर, कुलतार चंद, किशोरी राम, करम चंद, संजय खटटा, रजनीश चौधरी, राजीव खटटा, सुरेंद्र सिंह सजौरिया, रिंटू धीमान, महिंदर सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, विजय कुमार, हंस राज, शादी लाल, महिंद्र चौधरी, किशोरी लाल,जगतार सिंह, राजकुमार और मंदिर सेवक संजीव ने निर्णायक मंडल की भूमिका में शामिल हुए। ओपी चौधरी ने बल्ले दा पीर दंगल मेले में 31 हजार रुपये, चेतन चंबियाल और पुनीत महाजन ने 5,100 रुपये की राशि दंगल मेला कमेटी को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें