फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाल मेला 24 से, स्वास्थ्य जांच के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में बाल मेला तैयारी बैठक को सम्बोधित करते रघुवीर सिंह बाली। फोटो मेला कमेटी
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पूर्व परिवहन मंत्री दिवंगत जीएस बाली की जयंती पर नगरोटा बगवां में 24 से 27 जुलाई तक बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 24 जुलाई को रक्तदान शिविर लगेगा। 25 जुलाई को युवाओं के लिए मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। 26 जुलाई को निशुल्क चिकित्सा होगा और 27 जुलाई को पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे। रविवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और जीएस बाली के पुत्र आरएस बाली बाल मेले को लेकर बैठक का आयोजन करवाया। इसमें कमेटी के सदस्यों को कार्य आवंटित किए गए। इस दौरान आरएस बाली ने कहा कि जीएस बाली ने नगरोटा का परचम प्रदेश के साथ देश में लहराया।
विज्ञापन

उनकी जयंती पर बाल मेला लोगों की सेवा करने की एक सोच और माध्यम है। हर वर्ष बाल मेले का आयोजन करके उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है और इससे लोगों की और अधिक सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का शुभारंभ उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम और रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। 26 जुलाई को निशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ निशुल्क चश्मे, कानों की मशीनें, व्हीलचेयर, अन्य उपकरण और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। मेडिकल कैंप का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल राजकीय उच्च विद्यालय नगरोटा में करेंगे। 27 जुलाई को विख्यात गायक कुलविंद्र बिल्ला स्टार के साथ अन्य गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें