फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 50.15 लाख रुपये की ठगी

Wed, 16 Oct 2024 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ऑनलाइन ट्रेडिंग में सात गुना मुनाफा कमाने के चक्कर में बैजनाथ के युवक ने 50.15 लाख रुपये शातिरों के हाथों लुटा दिए। युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पहले भी ऑनलाइन ट्रेडिंग करता रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप में युवक को शातिरों ने उससे न खरीदे जाने वाले शेयर भी खरीदने का झांसा दिया। इसमें युवक ने इस साल अगस्त से करीब 10 ट्रांजेक्शन में 50.15 लाख रुपये की राशि शातिरों के हाथों लूटा दी। ठगी का शिकार होने का एहसास होने पर युवक ने साइबर थाना धर्मशाला में मामले की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया, जिससे मिले लिंक से वह एक ग्रुप में जुड़ गया।
विज्ञापन



वहां उसे शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए झांसा दिया गया। उन्हाेंने युवक से कहा कि ट्रेडिंग के बदले उसे लगाए गए रुपये के सात गुने रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद युवक ने विभिन्न तिथियों में 10 से अधिक बार लगाते हुए अलग-अलग खातों में 50.15 लाख रुपये डाल दिए।
शुरू में रिफंड मिलता दिखाया गया, लेकिन रुपये निकालने का प्रयास करने पर और पैसे की मांग की गई। उधर, एएसपी नॉर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें