फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सावन मेलों में बैजनाथ शिव मंदिर न्यास को हुई 23 लाख रुपये की आय

Fri, 23 Aug 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिव मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन वीरवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सावन माह के मेलों के दौरान हुए आय और खर्चे का ब्योरा पेश किया गया। मेलों से न्यास को 23,18,185 रुपये की आय हुई। मेलों में स्टॉल आवंटन से न्यास को 11, 21,000 रुपये रसीद से 4,29370 70 रुपये, दानपात्र से 17,48,385 रुपये और विभिन्न प्रकार के अन्न से 19,430 रुपये प्राप्त हुए, जबकि 10 लाख रुपये विभिन्न प्रकार के प्रबंधों पर व्यय किए गए।
विज्ञापन

मंदिर में हो रहे पानी के रिसाव को लेकर पुरातत्व विभाग से मामले को उठाने, मंदिर के बाहर सुलभ शौचालय की बदबू को रोकने के लिए दीवार बनाने, मेहता मुल्ख राज के घर के साथ जा रहे पार्क के पानी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा खीर गंगा घाट में किए जाने वाले मरम्मत कार्यों को लेकर चर्चा की गई। शिव मंदिर के परिसर के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम देवी चंद ठाकुर, तहसीलदार रमन ठाकुर, नायब तहसीलदार गुरमुख, नप सचिव आदित्य चौहान, ट्रस्टी मिलाप राणा, इंद्र नंदा, रमेश चड्डा, बाल कृष्ण बंटी, अनूप कौल, लाल चंद, संजय व्यास और मुनीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें