कोटला (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मनेई के बागडू में छिंज मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान दंगल की बड़ी माली का मुकाबला पम्मा पहलवान डेराबाबा नानक और रिंकु दुरगेला के बीच हुआ। इसमें पम्मा पहलवान विजेता रहे। छोटी माली में शामू पहलवान और सत्ता पहलवान जालंधर में मुकाबला हुआ। इसमें शामू पहलवान विजेता रहे। दंगल में भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त मेहर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने मेला कमेटी को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। साथ ही कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता पहलवान को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता को 6,000 और उपविजेता पहलवान को 5,000 रुपये इनाम दिया गया।