सुलयाली (कांगड़ा)। बीएमओ नूरपुर डॉ. दिलबर सिंह ने वीरवार को प्रेस बयान में कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तत्पर है। आम जनता से भी सावधानी बरतनी की अपील लगातार की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सभी प्रकार की गाइडलाइंस को फॉलो करते रहें। जैसे बार-बार हाथ धोना और चेहरे पर मास्क आदि लगाना और उचित दूरी ही इसका एकमात्र परहेज है। इस विषय पर कुछ समय पर अभ्यास भी किया है, ताकि गंभीर परिस्थितियों में भी मरीज को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर, कोरोना वार्ड सहित या अन्य सभी प्रकार की तैयारियां संपूर्ण कर ली गई हैं।