फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आयुष और तमन्ना 800 मीटर दौड़ में रहे प्रथम

Sat, 30 Nov 2024 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां कॉलेज में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -स्रोतः संस्थान
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई। इस दौरान कॉलेज के खिलाड़ियों ने गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अव्वल प्रदर्शन के आधार पर लड़कियों में गुरमीत और लड़कों में आशीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। 800 मीटर दौड़ में आयुष और तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मुख्यातिथि प्राचार्य अरुण चंद्र ने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में वृद्धि करना है। इससे छात्र आपस में सामंजस्य के महत्व को समझते हैं और उनमें खेलकूद की भावना जागृत होती है।
लड़कियों की गोला फेंक में अंशु गुलेरिया ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय और कृतिका गुलेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में विशाल, अनमोल मंडल और तुषार चौधरी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डिस्क थ्रो में लड़कियों में कंचन, गुरमीत और रिया, जबकि लड़कों में आशीष, अनमोल मंडल और तुषार क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक लड़कों में अनमोल ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों की लंबी कूद में कृतिका, गुरमीत और लीजा, जबकि लड़कों में आशीष, राहुल और शिवांश पहले तीन स्थानों पर रहे। ऊंची कूद लड़कियों में गुरमीत, पलक और कंचन पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में सन्नी ने पहला, अभ्यूष और राहुल ने द्वितीय और अदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में आयुष ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय और नीतेश ने तृतीय और लड़कियों में तमन्ना ने प्रथम, पलक में द्वितीय और कृतिका गुलेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें