बैजनाथ (कांगड़ा)। महाशा कल्याण सभा बैजनाथ की ओर से गुरु नाभा दास की जयंती पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विधायक किशोरी लाल मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान गुरु नाभा दास के आदर्शों एवं शिक्षाओं को विस्तार से याद किया और उपस्थित जनसमूह को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।विधायक ने कहा कि गुरु नाभा दास एक महान दार्शनिक एवं समाज सुधारक थे। कार्यक्रम में पूर्व अनुसूचित जाति सैल के उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, सुमित सत्ती, चंद्रभान, रमेश कुमार और सुरेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद