स्वास्थ्य खण्ड नगरोटा बगवां के तहत सिद्धबाड़ी से चामुंडा तक उच्च रक्तचाप जागरूकता साइकिल रैली को
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां की ओर से उच्च रक्तचाप जागरूकता माह अभियान के तहत रविवार काे सिद्धबाड़ी से चामुंडा तक साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
लोगों को प्रतिभागियों की ओर से बर्न फैट नॉट फ्यूल के स्लोगन के साथ एक स्वस्थ जीवन जीने को प्रोत्साहित किया। बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज ने बताया कि सिद्धबाड़ी में मिनर्वा स्टडी सेंटर क्लॉक टॉवर से इस साइकिल रैली को सुबह 7:00 बजे सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि स्वास्थ्य सेंटर चामुंडा में रैली के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और वर्गों के अनुसार स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों में डॉ. उत्सव सोनी, आकाश सिंह, उदय सिंह और अथर्व परमार आदि इसमें शामिल रहे।