निजी स्कूल भवारना में बच्चों को सम्मानित करते परिषद के पदाधिकारीस्त्रोत परिषद
भवारना (कांगड़ा)। न्यूगल पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शाखा के अध्यक्ष डॉ. रिपन सूद ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना गया है। स्कूल के प्रबंध निदेशक अशोक कटोच ने भारत विकास परिषद के सदस्यों का धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य निशा गुलेरिया तथा निदेशक अंकुर कटोच ने भी परिषद के क्रियाकलापों की सराहना की। इस अवसर पर परिषद की भवारना शाखा के सचिव पवन शरोतरी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सूद, मनोज भागड़ा, विजय भागड़ा, ध्रुव पटियाल आदि मौजूद रहे।