शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अविनाश ने पहला, विशाल ने दूसरा जबकि शुभकरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की गोला फेंक प्रतियोगिता में शुभम ने पहला, नितिन ने दूसरा और बॉबी राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में सिमरन पहले, मीनाक्षी दूसरे और रीता तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में नितिन पहले, शुभकरण दूसरे और निखिल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में रीता ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय और रीना तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़कों की लंबीकूद प्रतियोगिता में नितिन ने प्रथम, मनोज ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की लंबीकूद प्रतियोगिता में अवंतिका पहले, लक्ष्मी दूसरे, दीक्षा और रीता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान रहीं। इस दौरान पुरुष वर्ग में नितिन ठाकुर और महिला वर्ग में रीता रहीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहीं। एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह, राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य डॉ. संजय शर्मा और शाहपुर काॅलेज के संगीत विभाग के प्रोफेसर डॉ. सतीश ठाकुर मौजूद रहे। मुख्यातिथि राकेश पठानिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिता हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का काम करती है।