फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पर लंबागांव में सुनार की दुकान पर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव बाजार में चोरों ने शुक्रवार रात सुनार की दुकान के शटर के ताले काटकर चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन साथ लगते एक दुकानदार की सतर्कता से चोर अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दो बजे के करीब चोरों ने पहले कोसरी रोड़ पर सुनार की दुकान के सामने लगी स्ट्रीट लाइट को फ्यूज कर दिया। अंधेरा हो जाने से कटर से ताले काटकर जैसे ही उन्होंने शटर उठाया तो शटर नीचे आ गया। चोरों ने शटर को दोबारा उठाकर खोल दिया। इसी दौरान आवाज सुनकार साथ ही रहने वाले दुकानदार अजय कुमार जाग गए। उसने टॉर्च की रोशनी दुकान की तरफ की तो देखा कि सुरिंद्र सुनार की दुकान का शटर खुला था। रोशनी देखते ही चोर भाग गए। अजय ने उसी समय सुनार को फोन किया जो घर से दुकान पर पहुंच गया।
सुरिंद्र ने देखा कि दुकान का शटर तो खुला था, लेकिन अजय के उठ जाने से चोर शीशे वाला दरवाजा नहीं खोल पाए थे। इस कारण वह चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। इससे पहले आठ जुलाई को भी अपर लंबागांव के बाजार में चोर एक सुनार को दिनदहाड़े बातों में उलझाकर चार लाख की अंगूठियां चुराकर ले गए थे। आज दिन तक उनका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

उधर, लंबागांव थाना प्रभारी जगदीश जसवाल ने बताया कि पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपर लंबागांव व्यापार मंडल ने पुलिस गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें