फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कपड़े की फेरी लगाने वाले के बेटे अतीक बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Thu, 12 Mar 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हरनोटा पंचायत का अतीक खान जिसका सरकारी कॉलेज रोहतक में एसिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन हुआ है
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपतहसील राजा का तालाब के साथ लगती ग्राम पंचायत हरनोटा के अतीक खान का चयन राजकीय महाविद्यालय रोहतक में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले उनके पिता मुहम्मद असलम और माता रीता बीबी के लिए यह पल किसी बड़े गौरव से कम नहीं है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी और उसे सरकारी स्कूलों में पढ़ाकर इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

अतीक खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजा का तालाब के ग्रेट वे पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, जहां से उन्होंने दसवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने 2017 में कामरेड रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रैहन से जमा दो की परीक्षा पास की और प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोती लाल नेहरू कॉलेज से वर्ष 2020 में बीएससी और 2022 में एमएससी (भौतिकी) की डिग्री प्राप्त की। दो वर्ष तक लाइब्रेरी अध्ययन के बाद उन्होंने नेट, सेट और गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कीं। वर्तमान में वह आईआईटी जम्मू से भौतिकी विषय में पीएचडी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आयोजित परीक्षा और साक्षात्कार को भी सफलतापूर्वक पास किया और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अतीक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें