शाहपुर (कांगड़ा)। उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र (एटीसी) शाहपुर में महिलाओं के लिए बांस से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें रैत विकास खंड की 19 महिलाओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केवल पठानिया ने कहा कि एटीसी शाहपुर नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। एटीसी प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत करते हुए केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटीसी में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, वाटर लैंप, भूकंपरोधी मकान, चीड़ की पत्तियों से उत्पाद निर्माण, पत्तल-डूने बनाने सहित कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर केवल पठानिया ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र भेंट किए। कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत अनिल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, नगर पंचायत सचिव प्रदीप दीक्षित, मास्टर ट्रेनर सुशील, रेणु जसवाल और सुमन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।