फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आशीष ने नैण और चंदपुर में किए 15 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने वीरवार को ग्राम पंचायत नैण और चंदपुर का दौरा किया। इस दौरान पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इसमें 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र नैण और 5 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक भवन लहंगा शामिल हैं।
विज्ञापन

आशीष बुटेल ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल के दौरान नैण पंचायत में अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है। शिक्षा और बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि कंडवाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा। इस दौरान महिला सशक्तीकरण और स्थानीय मांगों को प्राथमिकता देते हुए आशीष बुटेल ने नैण और चंदपुर पंचायतों के उपस्थित 8-8 महिला मंडलों को प्रोत्साहन स्वरूप 20-20 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कमलोटा में फुट ब्रिज के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने का एलान किया। इस दौरान वूल फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य त्रिलोक चंद सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें