फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरसात थमते ही वीकेंड पर 40 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बरसात थमने और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति हटने के बाद अब पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। दशहरा पर्व के अवकाश और वीकेंड होने के चलते शनिवार को धर्मशाला-मैक्लोडगंज में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले वीकेंड पर करीब पांच फीसदी ही ऑक्यूपेंसी रही थी, जबकि इस बार यह 40 फीसदी पहुंच गई। होटल कारोबारियों को आगामी दिनों में ऑक्यूपेंसी और इजाफा होने की आस बढ़ गई है।
विज्ञापन

बारिश का दौर रुकने के बाद पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है, लेकिन पर्यटन नगरी को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मशाला से मैक्लोडगंज वाया कैंट मार्ग कुछ स्थानों पर धंसने के कारण जाम की आवाजाही सुचारु रूप से न होने के कारण जाम की स्थिति भी बन रही है। वहीं, पर्यटन नगरी के वैकल्पिक मार्ग खड़ा डंडा रोड के बंद होने से समस्या और बढ़ रही है। धर्मशाला-मैक्लोडगंज के इन मुख्य मार्गाें को जल्द बहाल करने के लिए होटल कारोबारियों की ओर से भी मांग उठाई जा रही है।
वहीं, शनिवार को धर्मशाला-मैक्लोडगंज की ओर पर्यटकों की आवाजाही से जाम की स्थिति भी कोतवाली बाजार में बनती रही। सायं चार बजे के करीब वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। वाहन रेंगते हुए मैक्लोडगंज की ओर गुजरे। उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि इस वीकेंड पर करीब 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंची। क्षेत्र में कैंट और खड़ा डंडा रोड क्षतिग्रस्त है, इनको संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सुधारना चाहिए। अभी केवल कैंट होते हुए मैक्लोडगंज पहुंचा जा रहा है, लेकिन इसमें भी कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, जिससे आवाजाही सुचारु नहीं हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है। मैक्लोडगंज के महत्व को देखते हुए और पर्यटकों को असुविधा न हो, इस दिशा में जल्द मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए। खड़ा डंडा रोड पर कार्य शुरू किया है, जिसमें तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें