चंडीगढ़ के लिए सबसे अधिक 13, दिल्ली और बद्दी के लिए चार-चार बसों का संचालन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने बुधवार को विभिन्न रूटों पर 21 विशेष बसें चलाईं। इससे चंडीगढ़, दिल्ली और बद्दी जाने वाले यात्रियों को राहत मिली।
एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि चंडीगढ़ रूट पर सबसे अधिक 13 विशेष बसें चलाई गईं। इनमें पालमपुर से दो, पठानकोट से एक, धर्मशाला से पांच, बैजनाथ से दो और नगरोटा से दो बसें शामिल रहीं। वहीं, दिल्ली रूट पर चार विशेष बसों का संचालन किया गया। इनमें पालमपुर, पठानकोट और धर्मशाला से एक-एक बस भेजी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा बद्दी रूट पर भी चार अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इनमें धर्मशाला से तीन और नगरोटा से एक बस शामिल रही।