फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वाल्मीकि संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

विज्ञापन
कांगड़ा में आयाेजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते सतविंदर बडाली। स्त्राेत-सभा।
विज्ञापन
वाल्मीकि सभा कांगड़ा ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। वाल्मीकि सभा कांगड़ा की ओर से तहसील चौक में शुक्रवार रात को साईं वाल्मीकि संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर खेल एवं आयुष मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा और विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। वाल्मीकि उत्सव में विख्यात गायक सतविंदर बडाली, कुमार साहिल सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान ऋषि और सामाजिक एकता के प्रतीक रहे हैं। उनके उपदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में मास्टर सलीम के पुत्र शाहदिल ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वाल्मीकि अवतार आ गया..., खुशियां ते सारा संसार... और मस्त मलंग भोलेया...जैसे भजनों से खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद सतविंदर बडाली ने गौआं दा पाली... रख ले लाज मेरे साईं... और मेरा वी लावीं बेड़ा पार... जैसे भजनों से पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। एंकर संदीप चौधरी ने अपनी रोचक एंकरिंग से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। वाल्मीकि सभा कांगड़ा के अध्यक्ष किरण ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। कार्यक्रम में साउथ के अभिनेता नितिन मेहता, पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर काकू, एसडीएम इशांत जसवाल आदि मौजूद रहे।

कांगड़ा में आयाेजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते सतविंदर बडाली। स्त्राेत-सभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें