शाहपुर (कांगड़ा)। फुटबाल एसोसिएशन कांगड़ा की ओर से वीरवार को धर्मशाला कॉलेज मैदान में फुटबाल ट्रायल लिए गए। इस दौरान जिले से 60 के करीब खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। चयनित खिलाड़ियाें की सूची एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार सुबह जारी की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों के लिए धर्मशाला कॉलेज के मैदान में ही दो दिवसीय शिविर होगा। शिविर के बाद खिलाड़ी चंबी से नाहन के लिए रवाना होंगे। नाहन में एक दिसंबर से चार दिवसीय सीनियर राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कांगड़ा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए दो दिन के कोचिंग कैंप में कबीर चौहान कोचिंग देंगे। इसके बाद खिलाड़ी नाहन के लिए रवाना होंगे। संवाद