संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पुलिस थाना संसारपुर टैरेस के अंतर्गत आने वाले गांव जंडौर में हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात 11:30 बजे संसारपुर टैरेस थाना प्रभारी संजय शर्मा और नजदीकी थाना प्रभारियों की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते 7 टिपर, 1 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी मशीन, दो लेयर ट्रक को जब्त कर कोर्ट का चालान कर दिया है। इस दौरान माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर अश्वनी कौंडल भी मौजूद रहे।