फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंडवाल में किया शस्त्र एवं पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जिला नूरपुर के जसूर खंड के चार मंडलों की ओर से नागणी माता मंदिर, कंडवाल में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 95 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन नागणी माता मंदिर परिसर से शुरू होकर कंडवाल तक निकाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कंडवाल निवासी कर्नल सुदेश्वर सिंह पठानिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण संयोजक डॉ. विपिन गुलेरिया उपस्थित रहे। साथ ही जसूर खंड के खंड संघ चालक कर्नल चंचल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के माध्यम से परंपराओं और संगठनात्मक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें