कांगड़ा। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग (आईईएसएल) कांगड़ा इकाई ने शनिवार काे अपना 47वां स्थापना दिवस मटाैर में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन बिहारी लाल ने की। इसमें पूर्व मंत्री और आईईएसएल के संरक्षक मेजर विजय सिंह मनकाेटिया ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल वाईएस राणा अध्यक्ष आईईएसएल हिमाचल प्रदेश रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले पहलगाम में मारे लाेगाें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मुख्यातिथि काे शॉल व टाेपी देकर सम्मानित किया गया। मेजर विजय सिंह मानकोटिया ने कार्यक्रम के दाैरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सराहा।
उन्हाेंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस का परिणाम है। समारोह में सशक्त महिला सशक्त समाज का संदेश देते हुए और वीरांगनाओं को विशेष सम्मान दिया। साथ ही पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति जिला कांगड़ा की अध्यक्षा आशा कौशल ने अपनी टीम के साथ कैप्टन प्यार सिंह राणा को शान-ए-हिमाचल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष लीग सेल हिमाचल प्रदेश लेफ्टिनेंट कर्नल बाई एस राणा, उपाध्यक्ष केसी ठाकुर, जनरल सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आर पी गुलेरिया, सचिव केप्टन प्यार सिंह राणा और मोहित राणा सहित 500 से अधिक पूर्व सैनिक शामिल रहे।