बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार और सहायिका के आठ पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खास मझैरना (पंचायत मझैरना), पंतेहड व खतरेहड (नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला), बाग ( पंचायत संसाल) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद और आंगनबाड़ी केंद्र कस्बा पपरोला, खतरेहड़, घिरथौली (नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला), लंघू (पंचायत गदियाड़ा), खोपा व नगेहड़ (पंचायत वंडियां), निचली कोहड़ (पंचायत कोठी कोहड़), चौगान खास (पंचायत चौगान) में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 28 अक्तूबर शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 6 नवंबर को प्रात 11 बजे उप-मंडलाधिकारी नागरिक बैजनाथ के कार्यालय परिसर में होगा।