फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कर्ज न चुकाने के दोषी की अपील खारिज, दो साल के कारावास का फैसला बरकरार

Sun, 26 Apr 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बैंक से कर्ज लेकर चेक बाउंस कराने के मामले में दोषी की अपील अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पालमपुर धीरू की अदालत ने खारिज कर दी है। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए दोषी को सुनाई गई दो साल की सजा और आठ लाख रुपये मुआवजे के फैसले को बरकरार रखा है।
विज्ञापन

दोषी को 30 दिन के भीतर ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसा न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कंडवाड़ी ने अदालत में याचिका दायर कर बताया था कि आरोपी ने बैंक से ऋण लिया था, लेकिन किश्तें चुकाने में लगातार लापरवाही बरती। खाता अनियमित होने पर बैंक के दबाव में आरोपी ने 28 जुलाई 2017 को 5 लाख रुपये का चेक दिया, जो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया।
कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तो मामला अदालत पहुंचा। एसीजेएम पालमपुर की अदालत ने अगस्त 2024 में आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी, जिसे आरोपी ने जिला अदालत में चुनौती दी। आरोपी ने तर्क दिया कि चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था। हालांकि, अदालत ने पाया कि आरोपी ने स्वयं ऋण की देनदारी और चेक जारी करने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

अदालत ने टिप्पणी की कि आरोपी का रवैया टालमटोल वाला रहा और वह कई बार पेशी से भी गायब रहा। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने अपील खारिज कर सजा बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें