राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना रैहन में 13 अप्रैल 2026 को बरामद 1.210 किग्रा चरस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रदीन (35) निवासी तलेशा, डाकघर जडेरा, तहसील एवं जिला चंबा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले पुलिस ने 13 अप्रैल को रॉबिन और यूसुफ निवासी जिला चंबा को चरस सहित गिरफ्तार किया था। मामले की जांच को बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मानवीय सूचना एवं विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल के आधार पर शुक्रदीन को गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि रैहन पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। संवाद