फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंजन केशव बने नामदेव समाज महासभा के अध्यक्ष

Tue, 22 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी में नामदेव समाज महासभा के चुने गए प्रदेशाध्यक्ष अंजन केशव व कार्यकारिणी के सदस्य। स् - फोटो : mathura
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नामदेव समाज महासभा की राज्य कार्यकारिणी का साधारण अधिवेशन सोमवार को ज्वालामुखी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आगामी तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया। इसमें अंजन केशव नामदेव समाज महासभा के अध्यक्ष चुने।
विज्ञापन


इस दौरान संस्थापक सदस्य, जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधि (कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना) और उपमंडल स्तर के सक्रिय पदाधिकारी शामिल हुए। महासभा के राज्य महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि पुनीत, सुरेंद्र वर्मा, चांदरानी को उपाध्यक्ष और अनिल कुमार को महासचिव चुना। इसके अलावा अशोक कुमार, अनिल राठौर, श्रेष्ठा देवी, खजांची सतिंद्र भूषण को संयुक्त सचिव, मदनलाल को संगठन सचिव, विकास कश्यप को प्रेस सचिव, रविंदर राठौर को कानूनी सलाहकार बनाया।

बलवंत कुमार, राहुल कुमार, संतोष जरियाल को कार्यकारिणी सदस्य और मुख्य सलाहकार के रूप में बलदेव सिंह नामदेव (कांगड़ा), डॉ. अमरजीत (हमीरपुर) एवं कैलाश चंद (ऊना) को नियुक्त किया। डॉ. शशिपाल अत्री ने सभी पदाधिकारियों पद की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें