धर्मशाला/खुंडियां/नूरपुर/बरियाल/लंबागांव/हरिपुर/ज्वालामुखी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के विरोध में कांगड़ा जिला में जनआक्रोश की लहर दौड़ गई है। विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों और आम जनता ने शुक्रवार को भी सड़क पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हमले में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वहीं, हरिपुर तहसील में व्यापार मंडल और विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर रैली निकाली। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि धर्म पूछकर की गई हत्याएं अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक हैं। उधर, थुरल में पूर्व सैनिकों, बाजार कमेटी और महिला मंडलों के साथ लोगों ने रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, बरियाल में भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में लोगों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री से कड़ी सैन्य कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा नूरपुर में वकीलों ने कोर्ट रोड पर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ कठोरतम सैन्य जवाब की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर ने कहा कि अब सिर्फ सर्जिकल या एयर स्ट्राइक नहीं, कुछ ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान भविष्य में कभी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत न करे।
वहीं, ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली, जिसकी अगुवाई पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि और अन्य नेताओं ने की। इसके अलावा चंगर क्षेत्र खुडियां की सड़कों पर शुक्रवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों और ‘जय श्री राम’ की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए। यहां समाजसेवी अजय राणा के नेतृत्व में सुरानी चौक पर लोगों ने आतंक और कायरता के खिलाफ आवाज बुलंद की। उधर, मझीण में व्यापार मंडल ने सुबह 9 से 11 बजे तक बाजार बंद रखा और स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में विरोध रैली में भाग लिया। वहीं, जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आतंक के खिलाफ राष्ट्र एकजुट हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कठोर निर्णय में पूरा देश उनके साथ खड़ा रहने की बात कही।
देहरा की हरिपुर बाज़ार में व्यापार मंडल के सदस्य विभिन्न हिंदु संगठनों के साथ पाकिस्तान के ख
देहरा की हरिपुर बाज़ार में व्यापार मंडल के सदस्य विभिन्न हिंदु संगठनों के साथ पाकिस्तान के ख
देहरा की हरिपुर बाज़ार में व्यापार मंडल के सदस्य विभिन्न हिंदु संगठनों के साथ पाकिस्तान के ख
देहरा की हरिपुर बाज़ार में व्यापार मंडल के सदस्य विभिन्न हिंदु संगठनों के साथ पाकिस्तान के ख