फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कृषि विवि में वेतन-पेंशन न मिलने से कर्मचारियों और पेंशनरों में रोष

Thu, 07 Aug 2025 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में छह अगस्त तक भी वेतन और पेंशन न मिलने से गैर-शिक्षक कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर गुस्से में हैं। आमतौर पर हर माह पहली या दूसरी तारीख तक वेतन मिल जाता है, लेकिन इस बार छह अगस्त बीत जाने के बाद भी वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वेतन न मिलने से विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने रोष रैली भी निकाली। कर्मचारी संगठन और पेंशनर संघ ने विवि प्रशासन से जवाब मांगा है कि आखिर भुगतान में देरी क्यों हो रही है। इस स्थिति से विवि की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार विवि में करीब 800 कर्मचारी और 1,600 पेंशनर हैं, जिनका मासिक वेतन व पेंशन मिलाकर करीब 13.5 करोड़ रुपये बनता है। इसमें से 11 करोड़ रुपये राज्य सरकार से मिलने होते हैं, जो अब तक जारी नहीं हुए हैं।
कृषि विवि के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ महासचिव नरेश शर्मा ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। पेंशनर संघ अध्यक्ष डॉ. सुशील फुल्ल ने कहा कि पेंशन न मिलने से बुजुर्ग पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विवि के कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि वेतन के लिए शिमला से बातचीत चल रही है। सात अगस्त को वेतन मिलने की उम्मीद है, लेकिन अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें