फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरिपुर में खोदाई के दौरान मिला प्राचीन शिव मंदिर

Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले सरस्वती मंदिर के पास हुई खोदाई के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर का पता चला है।
विज्ञापन

हरिपुर हेरिटेज डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र धीमान ने बताया कि कमेटी ने स्थानीय लोगों से सहयोग प्राप्त करके खोदाई का कार्य शुरू किया था।

इस दौरान मंदिर के तीन भागों के अवशेष मिले हैं, जिनमें से दो भाग सही स्थिति में हैं, जबकि एक भाग के क्षतिग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है। खोदाई में जलहरी और तीन शिवलिंगनुमा पत्थर भी मिले हैं। अब मंदिर की साफ-सफाई के बाद इसमें विधिवत रूप से शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें