फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चैतड़ू के पास हांफी धर्मशाला आ रही एचआरटीसी बस

Wed, 16 Sep 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चैतडू के पास हांफी चंबा डिपो की बस। -संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की तकनीकी स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंगलवार को चंबा से धर्मशाला आ रही चंबा डिपो की बस (एचपी 73-7829) चैतड़ू के पास अचानक तकनीकी खराबी आने से बीच रास्ते में ही हांफ गई।
विज्ञापन

चालक ने सूझबूझ से बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। बाद में निगम प्रबंधन ने अन्य बस के जरिये सवारियों को धर्मशाला रवाना किया। यात्रियों ने रोष जताते हुए मांग की कि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच की जाए, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को ऐसी दुश्वारियां न झेलनी पड़ें।
फरवरी से लेकर अब तक धर्मशाला मंडल के तहत करीब 50 बसें विभिन्न मार्गों पर खराब हो चुकी हैं। उधर, चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस में खराबी की सूचना मिलते ही यात्रियों को वैकल्पिक साधन से भेजा गया है और बस की मरम्मत करवाकर उसे जल्द रूट पर रवाना कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें