फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिनी सचिवालय कांगड़ा की तीसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 25 Jul 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ही रहने वाले थे मृतक डीएस ठाकुर, बैंक से उच्च पर हुए थे सेवानिवृत
विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर क्यों पहुंचे और वहां से नीचे कैसे गिरे, इसको लेकर पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। मिनी सचिवालय कांगड़ा की तीसरी मंजिल से वीरवार को एक बुजुर्ग के गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग के नीचे गिरने के बाद मौके पर मिनी सचिवालय में आए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान डीएस ठाकुर (82) निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। डीएस ठाकुर बैंक से उच्च पद से सेवानिवृत्त थे और सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष भी थे। डीएस ठाकुर मिनी सचिवालय की तीसरी मंजिल पर क्यों पहुंचे और वहां से नीचे कैसे गिरे, इसको लेकर कांगड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी के अनुसार मिनी सचिवालय कांगड़ा में वीरवार सुबह करीब 11:00 बजे यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर इकट्ठे हुए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर डीएसपी अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार टीम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग मिनी सचिवालय के पिछले हिस्से में ईंटों पर गिरे थे। घटनास्थल का दौरा करने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उनका घर तहसील चौक से कुछ ही दूरी पर है। उनके दो बेटे विदेश में हैं, जबकि बेटी की शादी कांगड़ा शहर के बीरता में हुई है। वह सचिवालय की तीसरी मंजिल से कैसे गिरे और यहां क्या करने आए थे, इस मामले की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें