फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिम की वैधता बढ़ाने के नाम पर सेना के जवान से 2.50 लाख रुपये की ठगी

Tue, 05 Aug 2025 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सिम की वैधता 10 साल तक बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेना के जवान से 2.50 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ठगों ने जवान के मोबाइल को हैक कर बैंक खाते से 9 लाख रुपये का ऋण लिया और उसमें से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर जवान में बैंक खाते को बंद करवाने सहित साइबर क्राइम थाना धर्मशाला को शिकायत दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना में दी शिकायत में चंबा जिले से संबंध रखने वाले जवान ने बताया कि एक मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन किया गया था। ठग ने सिम बंद होने का बहाना बनाते हुए एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि इससे 10 साल तक सिम की वैधता बढ़ेगा। लिंक पर क्लिक करते ही जवान का मोबाइल शातिरों के नियंत्रण में चला गया और खाते से 50 हजार रुपये की पहली निकासी हो गई।
इस पर जब जवान ने संपर्क किया तो ठग ने गलती बताकर राशि लौटाने का भरोसा दिया। कुछ समय बाद शातिर ने दोबारा संपर्क कर कहा कि गलती से 7 लाख रुपये भेज दिए हैं। जवान ने जब बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से 9 लाख रुपये का ऋण लिया जा चुका है, जिसमें से 2 लाख रुपये और निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बैंक खाता बंद कराया और सोमवार को साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

उधर, एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले को जांच के लिए चंबा पुलिस के पास भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से कभी भी अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। यह फिशिंग लिंक होते हैं, जिससे शातिर लोगों के साथ ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें