फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एमएससी जूलॉजी के परीक्षा परिणाम में अमीषा ठाकुर कॉलेज में प्रथम

Thu, 27 Aug 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सृजा डीएवी कांगडा
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की ओर से घोषित स्नातकोत्तर (पीजी) जूलॉजी और बॉटनी के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। दोनों ही विषयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

एमएससी जूलॉजी में अमीषा ठाकुर ने 9.25 सीजीपीए प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। सिमरन और अदिति धीमान ने 9.22 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से दूसरा और मीनाक्षी चौधरी ने 9.19 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया।
एमएससी बॉटनी में कनिका जसवाल और सृजा ने 9.43 सीजीपीए लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। सोनिया और तानिया कौंडल 9.34 सीजीपीए के साथ दूसरे और सिमरन चौधरी, नैंसी व आरुषि 9.31 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद

सृजा डीएवी कांगडा

सृजा डीएवी कांगडा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें