फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ऊंची कूद में अंबाला की दिव्या, 100 मीटर दौड़ में सोनीपत की शमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग की 55वीं रीजनल एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर हो रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की देखरेख पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी कर रहा है।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-14 हाई जंप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 अंबाला कैंट की दिव्या छोटूसिंग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केंद्रीय विद्यालय भाकली की जैंसी यादव दूसरे और अंबाला कैंट की शीतल बाग तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय जीसी सीआरपीएफ सोनीपत की शमा खोबड़ा पहले, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की माधवी शर्मा दूसरे और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट की रव्या धीमान तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 फरीदाबाद की रोशनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिमला जाखू हिल्स की शैलजा जैलवान दूसरे और योल कैंट की मेघा चौधरी तीसरे पायदान पर रहीं। वहीं, लंबी दूरी की स्पर्धाओं में अंडर-19 बालिका वर्ग (4 किमी क्रॉस कंट्री) में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सराहन की तन्वी ने बाजी मारी। धर्मशाला कैंट की श्रुति दूसरे और भाकली की तन्नू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग (6 किमी क्रॉस कंट्री) में केंद्रीय विद्यालय सुबाथू के शरण थापा प्रथम, एनएसजी मानेसर के सहदेव द्वितीय और अंबाला कैंट के अमन कुमार तृतीय रहे। चार दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें