फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गजब चोर... एक कार चुराई, बदले में दूसरी कार छोड़ गए

Mon, 08 Jun 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत सुनेहड़ गांव में कार चोरी का रोचक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर चोर सड़क किनारे खड़ी एक कार (एचपी-37ए-4615) चुरा ले गए, लेकिन हैरत की बात यह रही कि वे इसकी जगह एक अन्य कार छोड़ गए हैं। घटना का पता रविवार सुबह तब चला, जब कार मालिक सुनील कुमार सड़क पर पहुंचे और अपनी गाड़ी को नदारद पाया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे कुछ अन्य कारों के साथ अपनी गाड़ी खड़ी की थी, लेकिन सुबह सिर्फ उनकी कार गायब थी। उसकी जगह वहां एक अनजान कार खड़ी थी, जिसके दरवाजे अनलॉक थे। जब कार के अंदर देखा गया तो उसमें एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर फोन करने पर पता चला कि गाड़ी का मालिक मटौर का रहने वाला है और रात को ही उसकी यह कार भी चोरी हुई है।
इसकी रिपोर्ट उसने कांगड़ा पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। इसके बाद पीड़ित सुनील ने भी नगरोटा बगवां थाने में अपनी कार चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। सुनील के मुताबिक उनकी कार की टंकी आधी भरी हुई थी। चोरों ने जो कार मौके पर छोड़ी है, उसका मुंह नगरोटा की तरफ था। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर गाड़ी लेकर उसी तरफ भागे हैं। फिलहाल उनकी कार का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस थानों के तहत मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें